शिवपुरी। जिले के पिछोर तहसील के ग्राम गणेशखेड़ा तहसील पिछोर के रहने वाले करीब 60 से अधिक लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम देकर तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि का भुगतान कराए जाने की मांग की।
ग्रामीणों में रघुवीर, रतनसिंह, वीरन, थानसिंह, सुरेश, प्रीतम, मुन्नालाल सोनी ने बताया कि हमने तेंदू पत्ता तोड़ने का काम किया था लेकिन अभी तक 210 मजदूरों का भुगतान नहीं किया है। मामले को लेकर कई बार नोडल अधिकारी सुरेंद तिवारी से भुगतान की बात की लेकिन कोई हल नहीं निकला। भुगतान न होने से भूखाें मरने की स्थिति आ गई है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से भुगतान कराए जाने की मांग है। इसी में पिछोर तहसील के ही तीन गांव घटबरा, राजपुर, बलदेवपुर गरेठा समिति के तेंदू पत्ता संग्राहकों का भी भुगतान नही किया गया हैं। जिसमे तेंदू पत्ता संग्राहकों ने भुगतान करने की मांग की है।

