करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौद से आ रही है। जहां बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बारदात को अंजाम दिया है। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार प्रशांत लोधी उम्र 30 साल निवासी सिरसौद अपने घर की दूसरी मंजिल पर स्थिति छत पर सो रहा था। उसकी पत्नि नीचे के कमरे में सो रही थी। तभी रात्रि में अज्ञात चोरों ने चोरी की बारदात को अंजाम देते हुए छत के रास्ते से उपर पहुंचे और घर में बीच की मंजिल पर रखे नगदी डेढ लाख और सोने चांदी के आभूषण सहित दुकान में रखे माल सहित तीन लाख रूपए की चोरी की बारदात कों अंजाम दिया है। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौकेे पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

