शिवपुरी। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र और पिछोर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां दो अलग अलग बारदातों में आरोपीयों ने एक नबविबाहिता तो दूसरी युवती को अपनी हबस का शिकार बनाने का प्रयास किया। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाने में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पहली घटना पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गूगर में घटित हुई। जहां एक 22 वर्षीय नवविवाहिता अपने घर की बाखर में काम कर रही थी। तभी शामिल की बाखर में उसके ताउ ससुर का बेटा सतेन्द्र पाल आ गया और उसने पीडिता को पीछे से पकडकर उसे हबस का शिकार बनाना चाहा। जब पीडिता चिल्लाई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
दूसरी बारदात खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम चमरौआ में घटित हुई। जहां एक 19 वर्षीय किशोरी अपने आम के पेड के नीचे खडी थी। तभी गांव का ही आरोपी युवक आया और उसे पीछे से पकडकर पेड के पीछे ले जाने लगा। जिसपर युवती चिल्लाई तो आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। दोनों मामलों की शिकायत पीडिताओं ने पुलिस थाने में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

