बच्चे नहीं होने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली - khaniyadhana News

खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के खनियांधाना कस्बे से आ रही है। जहां निवासरत एक युवक ने शादी के बाद भी बच्चे नहीं होने से त्रस्त होकर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश को नीचे उतारा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार अखिलेश पुत्र लट्टूराम जाटव उम्र 40 साल की 21 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से आज दिनांक तक उसके यहां कोई संतान नहीं हुई। इस बात को लेकर उसे पडौसी हमेशा ताने मारते रहते थे। इसी के चलते युवक शराब का आदी हो गया और वह शराब पीने लगा। आज जब पत्नि पडौस में गई तो युवक ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।