कोरोना मुक्त हुआ शिवपुरी जिला: पॉजिटिव केस जीरो, कोरोना की जंग मे फतेह की बधाई हो- Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना के मामले को लेकर राहत भरी खबर आ रही है कि आज 6 जुलाई को जिले में बचा मात्र 1 एक्टिव केस ने भी कोरोना से जंग जीत कर पूर्ण स्वस्थय हो गया। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस संख्या शून्य हो गई हैं।

जैसा कि विदित है कि 1 अप्रैल से कोरोना की दूसरी लहर ने कहर शुरू हो गया था आंकडो बताते हैं कि 1 अप्रैल को जारी हैल्थ बुलेटिन में जिले में पॉजीटिव केस 4100 थी 30 अप्रैल तक पॉजीटिव केसो की संख्या बडकर 8199 हो गई। अप्रैल के 30 दिन में 4099 केस पॉजीटिव निकले। अप्रैल माह में लगभग 136 केस प्रतिदिन कोरोना पॉजीटिव निकले थे।

31 मई तक जिले में टोटल पॉजीटिव केसो का आंकडा बडकर 12707 हो गया। 1 मई से 31 मई तक जिले में 4508 मरीज पॉजीटिव हुए। मई में 145 मरीज प्रतिदिन पॉजीटिव हुए। मई के बाद 1 जून से कोरोना कहर कम होना शुरू हो गया। 30 जून तक जिले में पॉजीटिव केसो की संख्या 12741 थी। जून के माह के 30 दिनो में मात्र 34 मरीज पॉजीटिव हुए।

जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में 30 जून को मरीज विहिन हो गया था। 30 जून को जिला अस्तपाल के कोविड वार्ड में 30 जून के बाद एक भी मरीज कोरोना पॉजीटिव भर्ती नही हुआ है। वही मेडिकल कॉलेज में एक महिला कोविड के वार्ड में भर्ती हैं। वह निगेटिव होकर और स्वस्थय होकर घर चली गई थी,लेकिन पुन:सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उसे भर्ती किया गया हैं लेकिन वह निगेटिव हैं,उक्त भर्ती महिला की भी 24 घंटे के अंदर डिस्चार्ज कर दिया जाऐगा।