वन अधिकारी कर्मचारी पेड़ कटवा रहे हैं और इधर कलेक्टर अंकुर अभियान चला रहे हैं - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। इस समय मप्र सरकार अंकुर अभियान चला रही हैं। प्रदेश सरकार के ओदश पर पूरे मध्यप्रदेश में अंकुर अभियान की चर्चा जोरो पर हैं,लेकिन शिवपुरी जिले में सयाने पेड कट रहे है। जिससे इस अभियान की सर्थकता पर सवाल खडे हो रहे है।

प्रतिदिन सरकार की मंशा के अनुरूप सरकार प्रेस नोट अखबार के दफ्तरो में आ रह है। जैसे आज आया है की आज अंकुर अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आइटीबीपी डीआईजी राजीव लोचन शुक्ला, एडीएम उमेश शुक्ला, एसडीएम अरविंद बाजपेई सहित आईटीबीपी के लगभग डेढ़ सौ जवानों ने वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर एडीएम उमेश शुक्ला ने कहा कि आम जन भी वृक्षारोपण के लिए शुरू किए गए अंकुर अभियान से जुडकर पौधरोपण करें एवं वायुदूत ऐप डाउनलोड कर पौधा लगाकर एप पर फोटो अपलोड करें तथा प्रदेश को हराभरा बनाने में सहयोग प्रदान करें।

अंकुर अभियान का सीधा उद्देश्य है कि प्रकृतिक का सरक्षण करना अधिक से अधिक संख्या में पेड लगाना जिससे प्रकृति का बैलेंस बराबर रहे हैं। पेडो पौधो की रक्षा करने के लिए भारत सरकार ने वन विभाग बनाया हैं,इस विभाग का काम हैं सिर्फ जंगलो की रक्षा करना।

लेकिन विभाग तो है अधिकारी कर्मचारी हैं भारी भरकम बजट हैं,लेकिन पेड पौधे की रक्षा नही हो रही हैं। आज ही पिछोर वन क्षेत्र में एक वीडियो ओर फोटो वायरल हुए हैं जहां वन क्षेत्रो में पेडो की कटाई जारी हैं,पेडो की उम्र 10 से लेकर 50 साल तक हो सकती हैं।

इस स्थिती में सरकार की मंशा पर सवाल खडे होते है कि आदमी की उम्र के पेड लगातार कट रहे हैं और हम इधर अंकुर अभियान चला रहे हैं।
G-W2F7VGPV5M