Shivpuri News- जाने कहां गए वो अच्छे दिन: महिला कांग्रेस मंहगाई के विरोध में उतरी सडको पर

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जाने कहां गए वो अच्छे दिन,जनता सडक पर आऐगी भाजपा को सबक सिखाऐगी,आम जनता का गुस्से से पारा चढ रहा हैं जैसे-जैसे पेट्रोल डीजल का दाम बढ रहा है। ऐसे नारो से लिखी तख्तियां लेकर आज जिले की महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ नारे लगाते हुए सडको पर उतर गई।

देश में लगातार बढती महगाई और बढती पेट्रोल डीजल की किमतो के विरोध में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सुष्मिात देव के निर्देश में महिला कांग्रेस आंदोलन कर रही हैं। इसी क्रम में आज शिवपुरी जिले में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के नेतृत्व में शिवपुरी में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया।

महिला कांग्रेस की एक रैली के रूप में माधव चौक से होती हुई रैली सीधे कलेक्ट्रेट पहुंची वहां पहुंचकर महिला जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष सुश्री इंदु जैन ने डिप्टी कलेक्टर को राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा ।

ज्ञापन वाचन में बताया कि मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है सात सालों के शासन ने अर्थव्यवस्था को गर्त में लाकर रख दिया हैं। लाखो लोग बेरोजगार हो गए हैं,केंद्र सरकार मौन क्यूँ है कब तक जनता का शोषण करेगी।

महंगाई आसमान छू रही है आखिर कैसे जनता लाचार मां बाप अपने बच्चों को पाले उनका भरण पोषण कैसे करें।महिला कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन ने कहा अभी तो ये शुरूवात है अगर महंगाई कम नहीं की गई तो समस्त महिला कॉंग्रेस उग्र आंदोलन करेंगी।

इस प्रदर्शन में राजकुमारी खान, शहर अध्यक्ष शिल्पी राठौर, राजकुमारी शर्मा, शिवानी राठौर, राजकुमारी जाटव, गीता खटीक,विनीता भरत लखन, संगीता खत्री,भावना अहिरवार,प्रियंका, मुन्नी राजा परमार,हरीश खटीक, नफीसा,सावना,राधा कुशवाह,संजय शर्मा,प्रदीप शर्मा इत्यादि कई कॉंग्रेस जन उपस्थित हुए।
G-W2F7VGPV5M