Shivpuri News- गुरू पूर्णिमा पर गायत्री परिवार ने कोरोना महामारी के निवारण के लिए की विश्वशांति प्रार्थना

Bhopal Samachar
बैराड़ । बैराड़ नगर मैं आज गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार बैराड़ द्वारा ठाकुर बाबा मंदिर प्रांगण में गायत्री हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री महामंत्र एवं महा मृत्युंजय मंत्र की आहूतिया देकर विश्व व्यापारी कोरोना जैसी महामारी निवारण हेतु विश्व शांति की प्रार्थना की गई।

हरिओम शर्मा एवं धर्मेंद्र वर्मा के पंडितय मैं एवं सूक्ष्म सत्ता श्री राम आचार्य जी के सानिध्य में गुरु दीक्षा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें रक्षा गुप्ता शिवानी धाकड़, सिमी धाकड़, नीलम शर्मा एवं विवेक नामदेव ने पंडितय श्रीराम शर्मा जी को गुरु अपनाकर गायत्री महामंत्र की दीक्षा ली।

गायत्री परिजन भास्कर झा द्वारा गुरुओं के सम्मान के क्रम में गिरी रमेश चंद्र अवस्थी एवं मुरारी लाल गुप्ता शिक्षक को वस्त्र एवं श्रीफल देकर गुरु पूजन कर सम्मानीय एवं गुरु महिमा पर व्याख्यान किया।

इस शुभ अवसर पर गायत्री परिवार से संत चरण तिवारी, मुरारी लाल गुप्ता, शिक्षक रमेश चंद्र अवस्थी, अजय शंकर त्रिपाठी, दामोदर धाकड़, पी एस ए अध्यक्ष कल्याण चंद्र वर्मा, ठाकुर बाबा मंदिर पुजारी नंद किशोर भार्गव, अमर सिंह पाल, विजय करण झा, युवराज तोमर, नीलेश शर्मा, निखिल धाकड़, जय वीर शर्मा, मातृशक्ति श्रीमती गायत्री परिहार, सुषमा गुप्ता, पुष्पा अनीता झा, सुधा सिंगल, कुसुम पाल, विनोद नामदेव, कारी देवी पाल आदि लगभग एक सैकड़ा गायत्री परिजनों ने सहवागता ली।
G-W2F7VGPV5M