पोहरी। जिले के पोहरी के रेस्ट हाउस परिसर में रोको टोको अभियान के तहत आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिन लोगो ने कोरोना काल मे अपनी भूमिका सेवाओ के रूप में आमजन को दी उन लोगो का सम्मान कलेक्टर शिवपुरी एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने प्रमाण पत्र देकर किया।
कोरोना महामारी में कोरोना युद्धाओ को प्रमाण पत्र सहित सम्मान लेने बाले विभाग
शिक्षा विभाग ,पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग,महिला बाल विकास विभाग ,नगर परिषद विभाग ,राजस्व विभाग के अधिकारीयों को सम्मानित किया हैै।
दुकानदार जैसे- किराना ,कपड़ा,होटल के कर्मचारियों को प्रमाण पत्र दिए गये,उसके बाद अमन पब्लिक स्कूल के बच्चों दुवारा पोहरी नगर में रोको टोको अभियान के तहत रैली निकालकर पोहरी बासियों को जागरूक किया।
दो गज की दूरी मास्क हैं जरूरी
इस अवसर पर कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल, एसडीएम पोहरी जेपी गुप्ता, पोहरी तहसीलदार सतेन्द्र गुर्जर, बैराड़ तहसीलदार विजय शर्मा, पोहरी एसडीओपी निरंजन सिंह राजपूत, पोहरी थाना प्रभारी तिमेश छारी, परियोजना अधिकारी पोहरी नीरज गुर्जर, स्वास्थ्य अधिकारी बीएमओ पोहरी शशांक चौहान,शिक्षा विभाग बीआरसी अचल सिंह कुशवाह ,नगर परिषद सीएमओ पोहरी पूरन कुशवाह,भाजपा युवा नेता जीतू राठखेड़ा एवं सभी विभागों के कर्मचारी सहित आमजन एवं अमन पब्लिक स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

