इंजीनियर दीपक कुशवाह के खिलाफ दहेज एक्ट, प्यार में धोखा, दवाब में शादी की थी - Shivpuri News

शिवपुरी। खबर सिटी कोतवाली से आ रही है कि एक 21 वर्षीय विवाहिता ने अपने ससुरालियो के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कराया हैं। पीडिता का आरोप है कि उसके पति के जीजा ने उसके साथ छेडछाड की हैं और उसके 11 माह के गर्भ को भी गिरबा दिया गया।

पीडिता ने शिवपुरी समाचार डॉट कॉम से बातचीत करते हुए कहा कि में पूनम कुशवाह परवर्तित नाम पुत्री कल्लु कुशवाह आज्ञाराम कॉलोनी विदिश की रहने वाली हूॅ,मेरी मुलाकार सोशल साईड के जरिए शिवपुरी निवासी इंजीनियर दीपक कुशवाह से हुई पुत्र भीरकुराम कुशवाह शिवपुरी से हुई।

सोशल के माध्यम से हमारी बातचीत होती रही। मै ओर दीपक भोपाल के एनएनसीटी कॉलेज में पढने लगे। इस दौरान हम दोनो आपस में प्यार करने लगे। चूकि हम दोनो एक ही समाज से थे इसलिए हमारे परिवार वाले हमारी शादी का मंजूरी दे दी। शादी की तारिख जैसे ही करीब आई दीपक के फैमिली सहित उसके फूफा मोसा और मामाजी सब मिलकर 13 लोग हमारे घर विदिशा आए।

पूनम ने बताया कि दीपक के परिवारजनो ने शादी में 5 लाख सहित दहेज में महंगें समान की मांग की और कहा कि हमारी डिमांड पूरी नही करोगे तो शादी नही होगी।

हमने घर वालो बिना बताऐ दिनांक 02 दिसंबर 20 को भोपाल में हम दोनो ने शादी कर ली। शादी के बाद हम साथ रहे हमारे फिजीकल रिलेशन भी बने जिससे में प्रग्नेंट हुई। इसके बाद दीपक ने अपने घर और रिश्तेदारो को हमारी शादी की बात बता दी। इसके बाद हिन्दू रिति रिवाज के साथ 6 दिसंवर 2020 का फिर शादी हुई।

शादी के बाद दीपक मुझे अपने घर ने ले जाते हुए नबाव साहब रोड पर स्थित अपने जीजा के घर ले गया। जहां एक दिन दीपक के जीजा ने मुझे अकेला पाकर मेरे साथ छेडछाड कर दी,मैने यह बात दीपक को बताई तो उसने कहा कि तुझे जीजाजी के साथ सोना होगा उन्होने अपनी शादी मे पैसे खर्च किए है।

इसके बाद दीपक का व्यवहार भी मेरे प्रति बदल गया। परिवार जन मुझे दहेज न लाने के कारण ताने देने लगे और मुझसे फिर दहेज की डिमांड करने लगे। दहेज न लाने पर मेरे साथ मारपीट की गई। इतना ही मेरी मर्जी के खिलाफ मेरा 11 माह के गर्भ को गिरा दिया गया। मै शरिरीक और मानसिक रूप से परेशान होकर ट्रेन पकड कर अपने घर विदिशा आ गई।

उसके बाद मैने विदिशा में जाकर जीरो पर कायमी कराई। फिर जाकर कोतवाली में छेडछाड,दहेज एक्ट और गर्भ गिराने की धाराओ में मामला दर्ज किया गया हैं,लेकिन कोतवाली पुलिस अब दीपक को गिरफ्तार नही कर रही हैं।