बडी खबर: कट्टा अड़ाकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से साढे तीन लाख की लूट - narwar News

नरवर। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के शेरगढ गांव से आ रही है। जहां आज तीन अज्ञात बाईकर्स बदमाशों ने दिन दहाडे पेट्रोल के कर्मचारी के साथ लूट की बारदात को अंजाम दिया है। इस बारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार आमोलपठा स्थिति पेट्रोल पंप का कर्मचारी धनीराम कुशवाह अपनी वाईक से पैस जमा कराने नरवर जा रहा था। तभी शेरगढ गांव के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने धनीराम को रोक कर उसके साथ मारपीट कर दी।

उसके बाद आरोपीयों ने युवक की कनपटी पर कट्टा अडाकर उसके पास से रूपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। बताया जा रहा है कि आरोपी संख्या में तीन थे। जो बारदात के बाद से फरार हो गए है। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।