फिजीकल कॉलेज ग्राउण्ड में बच्चो को लेकर विवाद,भडके परिजन शिक्षक के साथ मारपीट - Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्रांतर्गत फिजीकल ग्राउण्ड में आज उस समय हंगामापूर्ण स्थिति निर्मित हो गई जब फिजीकल कॉलेज के शिक्षक शकील खान ने वहाँ मौजूद बच्चों को डांट फटकार दिया। इस घटना की जानकारी जैसे ही बच्चों के परिजनों को लगी तो वे फिजीकल कॉलेज की बाउण्ड्री कूदकर कॉलेज ग्राउण्ड में आ गए और उन्होंने शिक्षक के साथ जमकर धक्कामुक्की करते हुए उसकी मारपीट कर डाली।

यहां भीड़ की शक्ल में पहुंचे लोग शिक्षक को मारते पीटते हुए फिजीकल थाने ले गए जहाँ कुछ महिलाओं ने शिक्षक पर अभद्रता के आरोप भी लगाए। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला सुलटवा दिया।

यहां बताना आवश्यक होगा कि शकील खान फिजीकल कॉलेज ग्राउण्ड में नियमित देखरेख करते हैं और वहां प्रबंधन को बखूबी सम्हालते हैं। उनके द्वारा आज ही किसी बच्चे को टोका गया तो उसके परिजन भड़क गए और उन्होंने शिक्षक के साथ मारपीट कर दी और मामला थाने तक पहुंच गया।