कोलारस। जिले के राजगढ़ वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डहरवार गांव के एक युवक ने नाचते हुए मोर को पहले पत्थर मार कर चोटिल किया फिर उसे पकड़ कर गर्दन दबा दी जिससे उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी सनी सोनी ने यह घटना अपनी आंखों से देखी तो युवक को रोका तो वह मृत मोर को छोड़कर वहां से रफूचक्कर हो गया।
घटना की जानकारी सनी ने पुलिस और वन विभाग को दी तब कहीं जाकर उन्होंने मृत मोर को जब्त कर उसका पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया।
छात्र सनी सोनी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते कॉलेज बंद है, इसलिए वह गांव में ही रहकर पढ़ाई कर रहा है। सुबह जब वह घूमने निकला तो उसने देखा कि गांव के विजय खरे नाम के युवक ने नाचते हुए मोर में पत्थर मार दिया। जिससे वह चोटिल हो गया फिर उसने मोर को गर्दन मरोड़ दी उसे देख जैसे ही गांव के युवक ने उसे रोका तो वह मौके से भाग गया।
घटना की जानकारी सनी सनी ने पुलिस और वन विभाग के मामले को दी। और उन्होंने मौके पर पहुंचकर मोर के मृत शरीर को जब्त कर उसका पोस्टमार्टम किया। कोलारस रेंज की रेंजर कृतिका शुक्ला ने बताया कि मोर का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें पत्थर की चोट और गर्दन पर निशान भी पाए गए हैं। जिसकी वजह से मोर की मौत हुई है। आरोपी युवक फरार है जिसकी पतारसी की जा रही है।

