7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था चांडाल, पुलिस ने पकड़ा - Shivpuri News

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते 7 साल से पुलिस को गुमराह कर रहे एक आरोपी को पकडने में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है। इस आरोपी को पकडने में पुलिस ने फिल्मी स्टाईल अपनाई और उसकीक 7 घंटे फिल्डिंग कर उसे गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार सुधीर शाक्य उर्फ चांडाल बीते 7 साल से रन्नौद थाने से फरार चल रहा था। सुधीर के खिलाफ माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया था। परंतु पुलिस की पकड से वह दूर बना हुआ था। आज थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता ने जब मुखबिर से जानकारी जुटाई तो सामने आया कि उक्त आरोपी गुना में छुपा बैठा है। इस जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के बाहर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
G-W2F7VGPV5M