शिवपुरी। शहर में आज दोपहर के समय 10 मिनिट की बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई। 10 मिनिट की बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से बेहाल देखा गया। लोगों का कहना है कि बारिश होनी थी तो जमकर होती नहीं तो इस बूंदाबांदी से गर्मी और उमस और बढ गई है। उमस और गर्मी से बेहाल हुए लोग। महज 10 मिनिट की झलक दिखाकर इंद्रदेव बापिस लौट गए।
10 मिनिट की बारिश ने लोगों को परेशान किया और लोगों को गर्मी और उमस से परेशान देखा गया। इतना ही नहीं लोगों का कहना है कि थोडी सी बारिश से गर्मी के साथ साथ उमस बढ गई है जिससे शरीर चिपचिपा सा हो रहा है।
किसान की आसमान पर नजर
किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए देख रहे है क्योकि कई किसानों ने खेतों में बीज डाल दिया है ऐसे में बारिश नहीं हुई तो बीज खराब हो सकता है। इतना ही नहीं कई लोगों ने मुंगफली से लेकर सोयाबीन तक बो दिया है जिससे उनकी चिंताएं बढ गई है।

