हमें राजनीति से जनसेवा करना सिखाया है हमारे महाराज साहब ने,इसलिए नायक हैं हमारे: विजय शर्मा - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। हमे राजनीति नही जनसेवा करना सिखाया हैं हमारे महाराज साहब ने इस लिए हमारे नायक हैं सिंधिया, हम उनके बताए गए रास्ते पर चलना ही हमारा धर्म हैं। स्वयं महाराज नही उनके परिवार का धर्म ही जनसेवा करना हैं,और हमे यह कहने की आवश्यकता नही हैं,सिंधिया परिवार की जनसेवा के धर्म के विषय में मप्र की हर व्यक्ति जनता है।

यह कहना भाजपा में सिंधिया के साथ आए मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव और शिवपुरी जिले के युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा का। शिवपुरी समाचार डॉट कॉम से विशेष बातचीत में अपने नेता सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के विषय ओर अपने राजनीतिक सफर के विषय में चर्चा करते हुए कही।

विजय शर्मा की गिनती सिंधिया के नजदीकी नेताओ में होती हैं। विजय शर्मा ने सिंधिया के कारवा के साथ भाजपा की सदस्यता ली हैं। विजय शर्मा हाल में ही मप्र की भाजपा की कार्यकारिणी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने हैं,यह उदाहरण है की वह सिंधिया के कितने नजदीकी है।

विजय शर्मा का कहना है कि मैने 87 से राजनीति शुरू की थी,जब हम छात्र राजनीति करते थे। शिवपुरी कॉलेज में जब बडे महाराज कॉलेज आए थे उनके साथ ही युवराज ज्योतिरादित्य सिंधिया आए थे मैं जब से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया से प्रभावित हो गया था। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद बने जब से ही में सांसद प्रतिनिधि रहा और सबसे खास बात यह है कि महाराज ने अपने राजनितिक कैरियर की पहली नियुक्ति मेरी कराई जब मुझे उनकी ही आर्शीवाद से युवक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया था।

सिंधिया परिवार के सेवा भाव के कारण ही मैं महाराज के प्रति आकृषित हुआ हूं। महाराज ने शिवपुरी का विकास किया हैं जिले मे चाहे मडीखेडा डेम योजना,सीवर प्रोजेक्ट,गांवो में राजीव गांधी विदयुत योजना,मेडिेकल कॉलेज सहित तमाम कॉलेज महाराज की देन हैं आने वाले समय में शिवपुरी इन कॉलेजो के कारण शिक्षा का हब बनेगा।

कांग्रेस छोडकर भाजपा की सदस्यता लेने के बाद भाजपा के नेताओ के तालमेल के विषय में विजय शर्मा ने कहा ऐसा नही है महाराज के निर्णय के बाद जैसे ही टीम सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता ली,सबसे पहले शिवपुरी जिलाध्यक्ष राजू बाथम का मेरे पास फोन आया और बधाई दी,वही भाजपा पार्टी का कोई भी कार्यक्रम होता हैं संगठन के प्रोटोकॉल के हिसाब से हमारी भूमिका तय होती है।

भाजपा संगठन में मूल भाजपाईयो से अधिक टीम सिंधिया के लोगो को पद मिलने के विषय में कहा कि ऐसा नही हैं जिनको भी भाजपा ने पद दिया हैं वह कांग्रेस के पदाधिकारी है उसी हिसाब से भाजपा ने उनका सम्मान करते हुए पद दिया है।

टीम सिंधिया को पद की कोई लालसा नही हैं,हम हमारे नेता के मूल मंत्र सेवा पर चलते हैं कोरोना काल में होटल पीएस में आईशोलेनश वार्ड बनाया था। अब हमार ध्येय वैक्सीन पर हैं हमारी टीम गांव गांव जाकर वैक्सीन कैंप लगा रही हैं और लोगो को वैक्सीन के प्रति जागरूक कर रही है।
G-W2F7VGPV5M