स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय सह संयोजक बने शर्मा, बुधोलिया बने प्रांत संयोजक - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय बैठक नई दिल्ली में संघ के पूर्व सह सरकार्यवाहक भैयाजी व मंच के राष्ट्रीय संयोजक आर सुंदरम के सान्निध्य में सम्पन्न हुई। दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन संगठनात्मक रचाना के तहत कई कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। जिनमें क्षेत्रीय सह संयोजक के रूप में अरूषेंद्र शर्मा, एवं संयोजक के रूप में श्रीकांत बुधोलिया को जिम्मेदारी दी गई।

उनके अतिरिक्त मध्य भारत प्रांत से संजीव गोयल, साकेत राठौर, आरपी माहेश्वरी, मनोज मोदी, संजीव शर्मा का राष्ट्रीय परिषद सदस्य का दायित्व दिया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शिवपुरी के प्रांतीय संघर्ष वाहिनी प्रमुख सुरेश दुबे, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य दिवाकर शर्मा, विभाग संयोजक राकेश शर्मा, विभागीय पदाधिकारी हर्ष चतुर्वेदी, आर डी शर्मा, जिला संयोजक जगदीश पाराशर, जिला महिला कार्य प्रमुख किरण ठाकुर, जिला सह संयोजक प्रमोद मिश्रा।

इसके साथ ही महेश भार्गव, जिला प्रचार प्रमुख राकेश जैन, जिला संपर्क प्रमुख केदार जैमनी, जिला कोष प्रमुख चिंतामणि दुबे, जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख अतुल सिंह, जिला युवा आयाम प्रमुख रानू रघुवंशी, जिला जैविक कृषि कार्य प्रमुख सुनील व्यास, जिला कार्यालय प्रमुख हरिराम मिश्रा, जिला सह प्रचार प्रमुख पंकज शर्मा, जिला सह संपर्क प्रमुख विष्णु गोयल, ज्वाइन स्वदेशी जिला संपर्क प्रमुख संतोष शर्मा, जिला सह संपर्क प्रमुख कृष्णकांत भार्गव, नगर संयोजक गजेंद्र शिवहरे, नगर सह संयोजक शत्रुघ्न तोमर, नगर विचार प्रमुख नरेंद्र शर्मा, नगर कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, नगर युवा आयाम प्रमुख सुमित भार्गव, नगर सह संपर्क प्रमुख दीपक नरूला, नगर सह विचार प्रमुख रवि राठौर सहित समस्त स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बधाइयाँ प्रेषित की है।
G-W2F7VGPV5M