शिवपुरी। जिले के मायापुर में 14 साल की किशोरी की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार किशोरी कल दोपहर गांव के दो युवकों के साथ खड़ी थी। उसी समय उसकी चाची वहां आ गई। जिसे देखकर दोनों युवक मौके से भाग गए और लड़की पास में स्थित कुंए में कूंद गई। गांव वालों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला गया और बेहोशी की अवस्था में उसे इलाज के लिए पोहरी अस्पताल लगाया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई।