बेतरतीब वाहन बन रहे जाम के सबब, पुलिया निर्माण के चलते लगता है जाम - Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी शहर की एबी रोड को थीम रोड बनाया जा रहा है जिसके लिए पुल और पुलियाओं को चौडा किया जा रहा है इसी क्रम में ठंडी सडक के समीप नाले पर दूसरी ओर पुलिया का निर्माण किया जा रहा है जिसके चलते ट्रेफिक के आवागमन में परेशानी हो रही हैं।

वही दूसरी ओर बेतरतीव वाहनों के लग जाने से सडक पर जाम लग जाता है और लोगों को घंटों जाम में फसना पडता है। इतना ही नहीं यह नजारा अब तो आम हो गया है जबकि यहां व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रेफिक पुलिस को तैनात किया जाना चाहिए।

जेसीबी और ट्रेलर से लग गया जाम

आज भी शहर के ठंडी सडक के समीप ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब एक जेसीबी और एक बडा ट्रेलर सडक पर खडा हो गया जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रूक गई और सडक के दोनों और जाम लग गया जिसके बाद किसी तरह से एक एक कर वाहनों को निकाला गया जिसके बाद जाम खुल सका।

ट्रेफिक जवान हो तैनात

ट्रेफिक के जवान की तैनाती की जाए जिससे लोगों को जाम के बचाया जा सके। इतना ही नहीं कई लोग बेतरतीव वाहन पार्क कर देते हैं जिससे वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है। इतना ही नहीं यहां ठंडी सडक पर थोक कारोबारी अपना कारोबार कर सामान हाथ ठेले से भेजते हैं जिससे भी कई बार जाम के हालात बन जाते हैं।