मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों से अब वीडियो कॉल से कर सकेंगे बात - Shivpuri News

शिवपुरी। कोविड मरीजों का हालचाल जानने के लिए उनके परिजन परेशान ना हो इसके लिए वीडियो कॉल की सुविधा की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोविड मरीजों से उनके परिजनों की वीडियो कॉल पर बात कराने के लिए समय भी निर्धारित किया गया है।

डॉ राजेश अहिरवार ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों से उनके परिजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और आईसीयू में भर्ती मरीजों के लिए दोपहर 3 से 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए