जवाहर कॉलोनी में चोरों ने घर में लगाई सेंध, डेढ़ लाख के जेवर चोरी - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाली जवाहर कॉलोनी में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बना दिया। चोर यहां से सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार जवाहर कॉलोनी में रहने वाले ठाकुरलाल पुत्र स्व. सोनाराम राठौर 68 वर्ष के यहां बीते रोज चोरों ने धावा बोल दिया। घटना के समय ठाकुरलाल अपने घर पर नहीं थे। जब वह अपने घर आए तो देखा कि सामान बिखरा हुआ पड़ा है।

जांच-पड़ताल की तो पता चला कि घर में रखे डेढ़ लाख रुपए कीमत के सोना-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। मामले की सूचना देहात थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
G-W2F7VGPV5M