ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर ब्रेक लगने से गिरे नीचे, चढ़ा सिर पर ट्रैक्टर का ​पहिया: 1 मौत 1 घायल - kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। पडोरा गुरुद्वारा से आगे फोरलेन हाइवे पर चालक ने अचानक ट्रैक्टर के ब्रेक लगा दिए और दो मजदूर नीचे गिर गए। पहिए से सिर कुचल जाने से एक मजदूर युवक की मौत हो गई है। जबकि नाबालिग मजदूर जख्मी हो गया है। कोलारस थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सुनील उर्फ छोटू उम्र 27 साल पुत्र देवीलाल बाथम निवासी लुकवासा और राहुल जाटव उम्र 17 साल पुत्र नन्नू जाटव गुरुवार को गांव के ही सिरनाम राजावत के संग ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लेकर शिवपुरी आए थे। ट्रैक्टर चालक सिरनाम ने शिवपुरी में बटाईदार के यहां गेहूं खाली किया और रात 10 बजे वापस लुकवासा लौट रहे थे।

पडौरा चौक से आगे जाने के बाद अचानक सिरनाम राजावत से ट्रैक्टर के ब्रेक लग गए जिससे सुनील और राहुल नीचे गिर गए। सुनील के सिर पर पहिए चढ़ने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सिरनाम ट्रैक्टर से ही सुनील को कोलारस अस्पताल ले गया, जहां से शिवपुरी रैफर कर दिया। शिवपुरी से ग्वालियर रैफर कर दिया, मोहना के नजदीक सुनील ने दम तोड़ दिया।
G-W2F7VGPV5M