भाजपा नेता इंजी. गजेंद्र सिंह किरार के पुत्र डॉ. नीरज सिंह का हृदयाघात से निधन - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। लोकनिर्माण विभाग के सेवानिवृत कार्यपालन यंत्री और भाजपा नेता इंजी. गजेंद्र सिंह किरार के इकलौते पुत्र डॉ.नीरज सिंह भैया जी का अशोकनगर में हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया,वह महज 44 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार कल मुक्तिधाम शिवपुरी में शोकाकुल माहौल में किया गया।

उनके निधन पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनकी चलित उठावनी एवं श्रृद्धांजलि सभा आज दोपहर 3 से 5 बजे तक निजनिवास चंद्रा कॉलोनी नबाव साहब रोड़ शिवपुरी पर सम्पन्न हुई।

डॉ. नीरज सिंह भैया जी पूर्व पार्षद रमेश धाकड़ के भांजे थे और कोलारस मेें वह ब्लॉक मेडीकल ऑफिसर के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। दिवंगत डॉ. नीरज सिंह भैया जी ने समाज में युवाओं को प्रोत्साहन के लिए कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए थे। उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, तेजमल सांखला, तरूण सत्ता के प्रधान संपादक डॉ. रामकुमार शिवहरे, रामसेवक गुप्ता, अशोक कोचेटा, बैजनाथ सिंह यादव, सुशील रघुवंशी, हरिओम राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
G-W2F7VGPV5M