वरिष्ठ अभिभाषक बद्रीप्रसाद माथुर नहीं रहे, 92 वर्ष के थे, लम्बे समय से बीमार थे - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के वरिष्ठ अभिभाषक बद्रीप्रसाद माथुर का 92 साल की उम्र में बीती रात्रि लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 9 बजे उनके निज निवास वशिष्ठ कॉलोनी से निकाली गई। जहां मुक्तिधाम पर उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। श्री माथुर के निधन पर शहर में शोक का माहौल बना हुआ है। उनके निधन पर अभिभाषकगणों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

जिनमें दैनिक तरूण सत्ता के प्रधान संपादक डॉ. रामकुमार शिवहरे, ललित मोहन गोयल, संपादक अशोक कोचेटा, एड. संतोष शिवहरे, प्रेमनारायण भार्गव, सूर्यकुमार जैन, अजयलाल सक्सैना, अनिल सक्सैना, केडी लाल सक्सैना, अजीत यादव, साहब सिंह कुशवाह, धर्मेंद्र शर्मा, विनोद धाकड़, गिरीश गुप्ता, भुवन दंडोतिया, अरूण राजौरिया, अरूण शर्मा, स्वरूप नारायण भान, रोहित मिश्रा, वीरेंद्र चौधरी, विजय शर्मा, सुरेश कुशवाह, रिंकू सैन, धर्मेंद्र बाथम सहित समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारगणों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
G-W2F7VGPV5M