मम्मी पापा शादी के लिए लड़का देख रहे थे, नाबालिग घर से भाग गई - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के खैरोना गांव से आ रही है। जहां बीते रोज अपने घर से गायब हुई किशोरी को परिजनों ने मामा के यहां से बरामद कर लिया है। उक्त किशोरी घर से शादी करने से परेशान होकर भागी थी।

जानकारी के अनुसार एक 17 वर्षीय निवासी खैरोना अपने घर से संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गई। इस मामले की शिकायत पीडिता ने परिजनों ने पुलिस थाना सुरवाया में की। जहां पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था।

जब पुलिस ने उक्त किशोरी की तलाश की तो वह लुधावली में स्थिति अपने मामा के घर मिली। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि उसके घर बाले उसकी शादी करने के लिए लडका खोज रहे थे। जिसके चलते वह घर से भाग गई थी।
G-W2F7VGPV5M