घर से मजदूरी के लिए निकला था युवक अशोक, लाश के रूप में मिला: सिर कुचली लाश की हुई शिनाख्त - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के सुजवाहा गांव में मिली सिर कुचली लाश की पहचान हो गई हैं। युवक अपने घर से मजदूरी करने निकला था। खबर लगने पर परिजन थाने पहुंचे और कपडे व हुलिए के आधार पर मृतक को पहचान लिया था। पुलिस इस मामले में हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही हैं।

देहात टीआई सुनील खेमारिया ने बताया कि सुजवाहा गांव में फोरलेन हाइवे किनारे पुलिस ने शनिवार की सुबह अज्ञात युवक की सिर कुचली लाश बरामद की थी। तत्काल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। किसी तरह सूचना लगने पर परिजन तलाशते हुए देहात थाने पहुंचे।

कपड़े व हुलिए के आधार पर परिजनों ने मृतक की पहचान अशोक (26) पुत्र पप्पू आदिवासी निवासी खैराई के रूप में की है। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले अशोक आदिवासी घर से मजदूरी पर जाने की कहकर निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा।

मृतक की पहचान होने से पुलिस को आगे विवेचना करन का मौका मिल गया है। मजदूर अशोक की हत्या किसने और किस वजह से की है। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है।
G-W2F7VGPV5M