शिवपुरी। फरवरी माह क्लोज हो चुका हैं और मार्च 21 का आज पहला दिन हैं। 28 फरवरी 2021 के दिन के तापमान ने पिछले 12 साल का रिर्काड तोडा हैं,20 फरवरी के बाद तापमान में अचानक अपने गर्म तेवर दिखाने शुरू कर दिए और फरवरी 28 का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 12 साल में फरवरी के अंत का सबसे अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम वैज्ञानिको का कहना हैं कि राजस्थान से गर्म हवा आ रही है और शिवपुरी जिले की पश्चिमी सीमा राजस्थान से लगी हुई है। राजस्थान के ऊपर प्रतिचक्रवात बना हुआ है। साथ ही अरब सागर से राजस्थान होते हुए अंचल की ओर पश्चिमी हवा आ रही है।
फरवरी महीने की आखिरी तारीख को दिन का पारा 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान बढ़ने से पतझड़ भी जल्द आ गया है जबकि पलाश के फूल जाे होली के समय खिलते थे, अभी से खिलने लगा है जबकि होली को अभी एक महीना शेष है। पिछले सालों की तुलना में इस साल एक महीने पहले ही गर्मी पड़ने लगी है।
पिछले चार दिन के तापमान पर नजर डालें तो छह डिग्री का उछाल आया है। न्यूनतम तापमान भी एक सप्ताह में 13 डिग्री से बढ़कर 16 डिग्री पर पहुंच गया है। इस कारण सुबह-शाम भी न के बराबर सर्दी है। दिन का तापमान बढ़ने से धूप चुभने लगी है। गर्मी से बचने के लिए लोग अब कूलर, पंखे, एसी आदि का इस्तेमाल करने लगे हैं।