120 सिपाही बने हवलदार, 76 प्रधान आरक्षक बने ASI - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी| पुलिस महकमे में बुधवार को आरक्षक और प्रधान आरक्षकों की पदोन्नति आदेश के साथ सूची जारी हो गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि शिवपुरी जिले में 120 आरक्षकों की पदोन्नत कर प्रधान आरक्षक बनाया है।

वही शेष आरक्षकों की पदोन्नति के आदेश शुक्रवार को जारी करेंगे। वहीं डीआईजी ग्वालियर ने शिवपुरी जिले में 76 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नति किया है।

एएसआई से एसआई पद पर पदोन्नति की सूची डीआईजी द्वारा जारी की गई। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि पदोन्नति सूची आने पर कुछ आरक्षकों ने बुधवार को ही प्रधान आरक्षक की फीती लगवा ली है।
G-W2F7VGPV5M