अपने कमरे में दुपटटे से फांसी पर लटक गई 10वीं क्लास की स्टूडेंट, मौत - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी कालोनी में किराए से रहने वाली एक छात्रा ने रोशनदान में दुपटटे से फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। यह छात्रा कक्षा 10 में पढती थी और दोपहर 3:30 बजे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रज्ञा 15 पुत्री चंद्रशेख उदैनिया निवासी गांधी कालोनी अपने भाई और बहन के साथ किराए के मकान में रहती थी और वह कक्षाा 10 की छात्रा थी। आज उसने दोपहर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

सिलेंडर देने आया तब खटखटाया बहन ने दरवाजा
दोपहर के समय सिलेंडर की डिलेवरी देने के लिए एजेंसी का कर्मचारी और उसने प्रज्ञा की बडी ने जब सिलेंडर अंदर रखवाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन प्रज्ञा ने दरवाजा नहीं खोला जिसके बाद वह मकान मालिक के पास पहुंची तब उन्होंने दरवाजा तोडने की बात की तब जाकर दरवाजा तोडा तो प्रज्ञा फंदे पर लटकी हुई थी।

पंप भी किया लेकिन नहीं लौटी सांसे
दरवाजा तोडने के बाद जब प्रज्ञा को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उसे फंदे से नीचे उतारकर पंप भी किया गया जिससे उसकी सांसे लौट आए लेकिन प्रज्ञान की सासें नहीं लौटी।

भाई गया था पेपर देने
प्रज्ञा का भाई शिवपुरी में रहकर आईटीआई कर रहा है और वह अपने पेपर देने के लिए आईटीआई गया था जब वह लौटा तो उसे प्रज्ञा की मौत की खबर मिली।

पिता है एमपीईबी में
प्रज्ञा के पिता चंद्रशेखर एमपीईबी में पदस्थ है और वह वर्तमान में भितरवार में पोस्टेट हैं। पिता पहले कोराना पॉजिटिव आए थे और उसके बाद सडक हादसे में अपना पैर तुडवा बैठे थे जिसके बाद पैरों में राड डली तो एक माह से प्रज्ञा की मां उनकी देखभाल के लिए भितरवार में ही रह रहीं थीं।
G-W2F7VGPV5M