खबर का असरः विजयपुरम काॅलोनी में पहुंचा सफाई अमला, कूडें को साफ कर जलाया - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज शिवपुरी समाचार की खबर का असर हुआ है। कल ही प्रकाशित खबर के बाद नगर पालिका का दस्ता एक्शन मूड में दिखा और तत्काल विजयपुरम काॅलोनी में सफाई अभियान चलाकर गंदगी के अम्बारों को साफ किया।

विदित हो कि कल ही शिवपुरी समाचार डाॅट काॅम ने विजयपुरम में गली नंबर 2 में गंदगी का अम्बार, पब्लिक परेशान, कैसे सार्थक होगा स्वच्छ भारत अभियान नामक शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर प्रकाशन के बाद नगर पालिका का दस्ता सक्रिय हुआ और तत्काल उक्त स्थान पर पहुंचकर कचरे के ढेर को हटाकर कचरे में आग लगाई। जिसपर स्थानीय लोगों ने सफाई के धन्यवाद ज्ञापित किया।
G-W2F7VGPV5M