मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने नरहरि चौक पर किया आंदोलन - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्व. नरहरि प्रसाद शर्मा चौक पर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मटकी फोडऩे का आयोजन किया। जिसमें किसान नेता पंजाब सिंह गुर्जर ने मटकी फोड़ी तब मटकी में से एक प्रपत्र बाहर निकला। जिसमें मोदी सरकार के कानूनों का चिट्टा था। कांगे्रस ने इसे काले कानून का चिट्टा निरूपित किया।

जिला कांग्रेस महामंत्री राजेश बिहारी पाठक ने बताया कि सर्वप्रथम विनय राज शर्मा महामंत्री मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस शिव प्रताप सिंह कुशवाहा बासित अली राजेश बिहारी पाठक अजय सिंह रूहानी अशोक राठौड़ अशोक सागर आदि ने नरहरी प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

मटकी फोडने के बाद उसमें से निकले प्रपत्र का वाचन किया गया और किसान विरोधी मोदी सरकार के नारों के साथ कक्काजू जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद कमलनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

कार्यक्रम में दीपक श्रीवास्तव विक्की गौर वीनुमा भाई छुट्टन शर्मा अरविंद समाधिया पप्पू मामू सनी खान ओझा जी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्यू ब्लॉक में रैली निकाली गई।
G-W2F7VGPV5M