BREAKING NEWS : जिला चिकित्सालय में भर्ती कैदी की इलाज के दौरान मौत, अवैध हथियार और स्मैक के साथ पकड़ा था

Bhopal Samachar
शिवपुरी। इस बक्त की बड़ी खबर जिले के जिला अस्पताल से आ रही है जहां आज अस्पताल में भर्ती एक कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई,यह कैदी बिगत 4 दिन पहले ही हिरासत में लिया गया था।

जानकारी के अनुसार लोकेन्द्र पुत्र गोपाल गिरी उम्र 38 साल निवासी साडोरा अशोकनगर अपने 4 साथियों के साथ मगरौनी चौकी प्रभारी पुनीत बाजपेई ने रेनॉल्ड कार में अबैध कट्टा एक जिंदा राउंड सहित 6 ग्राम स्मेक के साथ हिरासत में लिया था।

उसके बाद उक्त सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था। जहां आज युवक की अचानक तबियत खराब हुई।जिसे आज सुबह जिला अस्पताल में भर्ती किया। आज देर शाम युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जेलर अतुल सिन्हा ने बताया है कि उक्त युवक परसों ही जेल में आया था,यह कैदी डायबिटीज का मरीज था,जिसके चलते इसका डाइबिटीज लेविल बढ़ गया था। आज सुबह ही इसे जिला चिकित्सालय में भर्ती किया था।
G-W2F7VGPV5M