कार्यकर्ताओं के अनुसार ही होगा टिकिट का चयन: विधायक रघुवंशी - Badarwas News

Bhopal Samachar
बदरवास। भाजपा मैं टिकिट का चयन कार्यकर्ताओं से पूछ कर ही होता है यहाँ चयन का मापदण्ड ही कार्यकर्ताओं का मत है कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा को चुनाव मैं जीत मिलती है और भाजपा मैं कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। उक्त उद्गार आज भाजपा के बदरवास मण्डल द्वारा आयोजित बैठक मैं मुख्य अतिथि के रूप मै शामिल हुए कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा मैं कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है और कार्यकर्ताओं के मन को टटोल कर ही यहाँ नगर परिषद चुनाव मैं भाजपा टिकिट प्रदान करेगी ।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर परिषद चुनाव मैं हमें भरपूर मेहनत करनी होगी जिससे हम नगर परिषद पर भाजपा का अध्यक्ष आसीन करा सकें उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जोश के मिश्रण से उम्मा परिणाम हमें प्राप्त होंगे।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नन्नू लाल सोनी महामंत्री शिशुपाल सिंह यादव विधायक प्रतिनिधि जगदीश मंगल कोलारस मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़ विधायक प्रतिनिधि राम सडैया भानु जैन राजू ग्वाल, भगवान सिंह कुशवाहा,सुमित यादव,परमाल परिहार,राजू यादव,आकाश खटीक,रामकुमार चतुर्वेदी, रंजीत दुबे,नवनीत जैन,नरेंद्र गोयल,दीपक शर्मा,ललित शर्मा ,महेंद्र परिहार,मंगल कुशवाह,महाराज सिंह कुशवाह,रामकुमार नामदेव सहित एक सपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
G-W2F7VGPV5M