मुख्यमंत्री ने की शिवपुरी के पन्ना लाल से बात, शिवपुरी के 60 हजार किसान हुए लाभाविंत - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत लगभग 20 लाख किसानों के बैंक खातों में 400 करोड़ रूपए राशि अंतरित की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम मानस भवन में आयोजित किया गया। जिसमें लाइव प्रसारण के माध्यम से हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के संवाद को सुना।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला पंचायत सीईओ एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर आर.एस.बालोदिया भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 20 लाख किसानों के खातों में 400 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई है। जिसमें जिले के 60 हजार हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। जिसमें विधानसभा क्षेत्र कोलारस में 16 हजार 479 हितग्राही, करैरा में 12 हजार 118 हितग्राही, पोहरी में 14 हजार 772 हितग्राही, शिवपुरी में 4 हजार 644 हितग्राही एवं पिछोर में 11 हजार 987 हितग्राही लाभांवित हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा खेती को लाभ का धंधा बनाने और किसानों के विकास के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। प्रदेश में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के साथ ही फसल बीमा का भी लाभ मिला है।

कृषक हितग्राही पन्नालाल से किया संवाद
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के हितग्राहियों से संवाद स्थापित किया। उसमें शिवपुरी के किसान पन्नालाल कुशवाह भी शामिल हैं। उन्होंने पन्नालाल कुशवाह से बातचीत की और उनका हालचाल जाना और कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए हितकारी निर्णय ले रही है। इसी प्रकार से किसान हित में लगातार काम किया जाएगा।
G-W2F7VGPV5M