अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला 25 वर्षीय अशोक - kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम राजगढ़ में गुरुवार-शुक्रवार की रात एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार अशोक (25) पुत्र लटूरा जाटव निवासी राजगढ़ गुरुवार की शाम अपने घर पर था। वह शाम को खाना खाकर सोने चला गया था। रात में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह परिजन को तब लगी जब वे उसे जगाने के लिए पहुंचे।

आवाज देने पर वह नहीं उठा। इसके बाद घर के गेट निकालकर देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M