विजयपुर में गली नंबर 2 में गंदगी का अम्बार,पब्लिक परेशान,कैसे सार्थक होगा स्वच्छ भारत अभियान - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 11 विजयपुरम कॉलोनी की है जहाँ आएदिन गंदगी का आलम देखने को मिलता है साथ ही पानी एवं गंदगी जमा होने से जीव,जंतु कीड़े मकोड़े पैदा होते हैं जो बीमारियों को दस्तक दे रहे हैं।

कॉलोनी वासियो के द्वारा कई बार नगरपालिका प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस और बिल्कुल अपना ध्यान नही देती नजर आ ही हैं जहाँ कॉलोनी में रहने वाले लोगो को इस भयंकर गंदगी के कारण आए दिन बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं।

साथ ही कॉलोनी में रात्रि के समय काफी अंधेरा रहता हैं ना ही कोई ठीक तरीके से स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हैं और नही कोई उजाले का ठीक ठंग से प्रवंध नगर पालिका प्रशासन का कॉलोनी की पब्लिक ले साथ ये दुर्व्यवहार समझ से परे हैं। आखिर नगरपालिका प्रशासन अपनी इस ओछी हरकत से क्या साबित करना चाहता हैं। यह सबाल स्थानीय लोगों ने उठाए है। अब यह समझ से परे है कि आखिर इतनी गंदगी के बाद कैसे स्वच्छ शिवपुरी का सपना साकार होगा।
G-W2F7VGPV5M