अब जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के अटेंडरो को लेना होगा टोकनः टोकन नही तो प्रवेश नही - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिला अस्पताल में अब भर्ती मरीज के पास रहने वाले अटेंडर को टोकन दिया जाऐगा। अस्पताल में टोकन व्यवस्था इसलिए शुरू की गई है ताकि मरीज के पास लोगो की भीड जमा न हो सके,मरीज को बेहत्तर उपचार और संक्रमण से भी बचाव किया जा सके।

जिला अस्पताल शिवपुरी में विभिन्न बीमारियों का उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों की देखरेख करने के लिए अटेंडर भी आते हैं। एक मरीज के साथ कई अटेंडर रहते हैं जिसके कारण अस्पताल में जहां अनावश्यक भीड अधिक हो जाती हैं तो वही दूसरी और भर्ती मरीजो पर भी संक्रमण का खतरा मंडराता रहता हैं।

अब मरीज के साथ अन्य जो अटेंडर आऐंगें उन्है एक टोकन दिया जाऐगा और इसके जरिए ही एक व्यक्ति मरीज के पास रह सकेगा। मरीज के डिस्चार्ज के बाद यह टोकन वापस करना होगा।
G-W2F7VGPV5M