चीतल का शिकार करने वाला आरोपी गिरफ्तार - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। माधवराष्ट्रीय उद्यान परिक्षेत्र पूर्व की वीट बलारपुर में चितल का शिकार करते हुए अजब सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी नया बलारपुर को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक बारह वोर की बंदूक, चाकू बरामद किया। 

आरोपी को गिरफ्तार करने वालों में महत्वपूर्ण भूमिका माधव राष्ट्रीय उद्यान परिक्षेत्र पूर्व के वीट अधिकारी बलारपुर सुरेश कुमार शर्मा, वीट गार्ड अनुगृह वशिष्ठ परिक्षेत्र सहायक सुरवाया, मुकेश बाथम वन रक्षक, दिनेश कुमार सोंधिया वन रक्षक, जवार सिंह, लक्ष्मीकुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
G-W2F7VGPV5M