शीतलहर के कारण लुढ़का पारा, लुढ़ककर न्यूनतम पहुंचा 10 डिग्री पर, अधिकतम 24 डिग्री रहा - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शीत लहर के कारण सर्दी का प्रकोप ज्यादा हो गया हैं। सोमवार को दिन का पारा 1 बढ़ा और रात का 3 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे ठंड की वजह से लोगों की कंपकंपी छूट गई।

मौसम विभाग की माने तो चक्रवातीय घेरा कमजोर पड़ने से मौसम बदलाव शुरू हो गया है। अभी तक जो भी सिस्टम बने थे वे कमजोर हो चुके हैं। इस वजह से कि हवा का रुख दक्षिणी की जगह उत्तरी हो गया है, जिससे ठंडी हवा चलना शुरू हो गई हैं। 

इसी कारण से दिन और रात का तापमान गिरावट आ रही है। रविवार की तुलना में अधिकतम पारा में 1 डिग्री बढ़ा और न्यूनतम में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं आने वाले दिनों में सर्दी का सितम ओर अधिक बढ़ने की संभावना है। 

हालांकि सोमवार की दोपहर करीब 11 बजे गुनगुनी धूप निकली। लेकिन शीत लहर के चलते वह लोगों को ज्यादा राहत नहीं दे पाई। स्थिति यह रही कि ठंड का असर बढ़ने से सुबह और शाम के वक्त लोग अलाव के सहारे बैठे हुए नजर आए। मकर संक्राति तक इसी प्रकार की सर्दी रहने के आसार रहेंगे।
G-W2F7VGPV5M