राम मंदिर निर्माण के लिए विधायक रघुवंशी ने भेंट किए 5 लाख 51 हजार रूपए - Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण महाअभियान के तहत किए जा रहे धन संग्रह में कोलारस के विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी श्रीमती विभा रघुवंशी के द्वारा 5 लाख 51 हजार रूपए की राशि राममंदिर निर्माण के लिए भेंट की।

वहीं कोलारस के पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव ने 2 लाख 11 हजार रूपए की राशि का चैक भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम को भेंट किया। भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए राम भक्त बढ़ चढ़कर सहयोग राशि भेंट करने लगे हुए हैं। 
G-W2F7VGPV5M