TI से खरीदी थी गाड़ी, पैसे ले लिए और गाड़ी भी वापस उठा ले गए, मुझे मेरी गाड़ी दिलवाओ - khaniyadhana News

खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां राजघाट कॉलोनी खनियांधाना से आ रही है। जहां सुनील शर्मा पुत्र बनवारी लाल शर्मा ने थाना प्रभारी को आवेदन देते हुए शिकायत दर्ज कराई है कि उसने तत्कालीन थाना प्रभारी प्रदीप बाल्टर ने गाडी क्रमांक एमएच 19 बीयू 6644 को 2 लाख रूपए में बेचा था। 

जिसके कागज मेरे को टीआई ने नहीं दिए गए थे जिसकी राशि 200000 रूपये थी जिसमे से मेने उक्त राशि 180000 टीआई बाल्टर को प्रदान किये जिसमे से शेष राशि 20000 बांकी रहे आज रात्रि दिनाक 14/12/2020 को प्रदीप बाल्टर ने मुझसे गाड़ी उठा ली गयी। और मेरा पैसा भी बापिस नहीं किया गया है । पिछले 18 माह से गाड़ी मेरे पास थी । प्रार्थी ने आवेदन देते हुए अपनी गाडी या पैसे बापिस दिलाए जाने की मांग की है।