बोलते फोटो:नर्स देख रही है मोबाइल में मूवी, मरीज हाथ में बोतल लेकर घूम रहे हैं - Shivpuri News

शिवपुरी। यह बोलते फोटो अस्तपाल प्रबंधन को आईना दिखा रहे हैं उक्त दोनो फोटो अपने आप में पूरी खबर बोल रहे है। अस्पताल में तैनात पैरामीटर स्टाफ किस तरह कार्य करता हैं या अपने कार्य के प्रति ईमानदार हैं इसका जीता जागता उदाहरण दखने को मिल रहा है। 

हमारे संवाददाता ने यह फोटो जिले के सरकारी अस्पताल में से क्लिक किए है। ड्यूटी पर तैनात नर्स अपने केबिन में बैठकर मोबाईल में मूवी देखने में मस्त हैं और वार्ड में भर्ती मरीज अपने हाथ में लगी बोतल निकलवाने को लेकर बोतल को अपने हाथ में ली लेकर घूम रहे है।