शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के पास जनसुनवाई में कोलारस थाना क्षेत्र से आए एक युवक ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में प्रार्थी ने मांग की है कि उसे उसका तार बापिस दिलाया जाए और पुलिस आरोपी पर दंडात्मक कार्यवाही करें।
जानकारी के अनुसार लालाराम चंदेल पुत्र सेवालाल चंदेल निवास डोंगरपुर तह कोलारस जिला शिवपुरी ने शिकायत करते हुए बताया है कि उसके खेत में खेत मे 60 किलो तार फेसिंग का तार डला था जो मेरे खेत से लाखा परिहार का खेत लगा हुआ है।
प्रार्थी का आरोप है कि उसका पूरा तार लाखा परिहार ने चुराया है जो हम 5 लोग उसके यहाँ जा कर फेंक दिया तो हम 5 लोगो नेअपना तार पहचान लिया उससे कहा कि यह तार हमारा है तो कहने लगा कि यह तार मेरा है यदि तूने तार की मांग की तो मुझ को जान से खत्म कर दूंगा एवं श्रीमान जी माँ बहन की गंदी गंदी गालीया देते हुए उसके साथ मारपीट कर दी।
इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना कोलारस में की। जहां पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। जिसपर से पीडित ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में सुनवाई कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई।

