सुरेश सिकरवार को गोली मारी, मामला छुन्ना सिंह चौहान से विवाद का - SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मध्य प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई। हमलावर का नाम आईपीएस चौहान बताया गया है। कहा जा रहा है कि यह बदले का हमला है। सुरेश सिंह सिकरवार ने आईपीएस चौहान के पिता को आज ही गिरफ्तार करवा दिया था। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिव कॉलोनी में एक जमीन को लेकर सुरेश सिंह सिकरवार और छुन्ना सिंह चौहान के बीच विवाद चला आ रहा है। इसी के चलते आज छुन्ना सिंह चौहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 327 के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

इस कार्रवाई से नाराज छुन्ना सिंह चौहान का 26 वर्षीय पुत्र इंद्र प्रताप सिंह चौहान शाम करीब 7:30 बजे अपने साथी के साथ आया और घर के बाहर अलाव के नजदीक बैठे सुरेश सिंह सिकरवार को गोली मार दी। सुरेश सिकरवार को सिद्धिविनायक अस्पताल ले जाया गया है।
G-W2F7VGPV5M