घर जमाई बनकर ससुराल में रह रहे बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर लाख कुएं में फैंक दी - khaniyadhana News

Bhopal Samachar
खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम नंदनवाडा से आ रही है। जहां आज एक व्रद्ध की बेरहमी से हत्या कर लाश को कुएं में फैंक दिया। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कुएं से निकालकर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार बाबूलाल अहिरवार उम्र 60 साल निवासी नदनवाडा अपनी ससुराल में टपरिया बनाकर घर जमाई बनकर रहता था। दो बेटियां थी और दोनों की शादी करने के बाद वह अपनी पत्नि के साथ ही रह रहा था। आज उक्त वृद्ध की लाश गांव के ही पास एक कुएं में मिली। युवक के शरीर पर बेरहमी से चोट के निशान थे। इसके साथ ही वृद्ध की वॉडी क्षतिविक्षिप्त मिली। 

बताया जा रहा है वृद्ध शराब का आदि था। उसका गांव में भी किसी से कोई विवाद नहीं था। परंतु माना जा रहा है कि शराब पीने के बाद इसका किसी से विबाद हुआ है और इसी विबाद के चलते वृद्ध की बेरहमी से हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
G-W2F7VGPV5M