रोकने और टोकने के बाद भी लोग मुँह दिखाई कर रहे हैं जाऐंगें जेल, क्यों की मास्क ही बचाव हैं - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिला मप्र में कोरोना संकट को लेकर टॉप टेन की सूची में शामिल है। यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस लिए कलेक्टर शिवपुरी ने रोको टोको अभियान शुरू किया है। इस अभियान को हालाकि सफलता मिल रही हैं। रोकेने टोकेने और चालान के बजह से मुख्य बाजारो में तो पब्लिक मास्क लगा लेते है,लेकिन बाद में नही। 

कलेक्टर शिवपुरी सडको पर उतरकर लोगो को जागरूक भी कर रहे हैं। इसी रोको टोको अभियान में आज कलेकटर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल ने विवेकानंद कॉलोनी में एक कोरोना के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। 

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये शुरू किया गया रोको टोको अभियान लोगों को लगातार जाग्रत करने में सफल होता दिखाई दे रहा है। जिन जागरूक, लोगों को खुद के साथ अपनों की जान की फिक्र है, वे मास्क का लगातार उपयोग करने लगे भी हैं, लेकिन एक बड़ा वर्ग लोगों का ऐसा भी है जिस पर 100 रुपये के चालान, रोकने टोकने, समझाने का असर नहीं हो रहा, जो मास्क न लगाकर अपने को शूरवीर समझ रहे हैं, ऐसे लोग जल्द न सुधरे तो उन्हें जुर्माना तो छोड़िये अब जेल भेजने की तैयारी है। यह बात कलक्टर अक्षय कुमार सिंह ने नगर की विवेकानंद कॉलोनी में आयोजित #रोको टोको जागरूकता अभियान में नगर के कई गणमान्य लोगों के बीच कही। 

कलक्टर ने लोगों को विस्तार से समझाया कि प्रदेश के टॉप 10 में शिवपुरी शामिल है। कोरोना प्रचंड तांडव दिखा रहा है। कल ही प्रदेश में कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई। ऐसे में हमको अलर्ट होकर कोरोना से बचना है और लोगों को बचाने का काम भी करना है। उन्होंने पीएम मोदी के सुरक्षित दूरी, मास्क, सैनिटाइज तीनों के उपयोग से सुरक्षित रहने की बात कहते हुए लोगों से अपील की कि कृपया मास्क जरूर लगाएं। 

ऐसा न हो कि बहुत देर हो जाए, हमारे किसी अपने की कोरोना जान ले ले। उन्होंने कहा कि अभियान की समझाइश, निवेदन, अनुरोध को जल्द लोगों ने नहीं माना तो हमको कठोर कदम उठाना पड़ेगा। खुली जगहों पर सिविल जेल बनाकर उन लोगों को जेल भेजना पड़ सकता है, जो कोरोना को मजाक समझ रहे हैं। नियम पालन न करके मास्क नहीं लगा रहे। 

SP ने कहा समझदार होकर भी लापरवाही ठीक नहीं

जिले के एसपी चन्देल ने कहा कि शिवपुरी के लोग बात को जल्द समझते हैं। ऐसा हमने कोरोना की शुरुआत से देखा है। मास्क लगाने, भीड़ न करने, सैनिटाइज करने भर से कोरोना हमसे दूर रह सकता है तो हमको जरूर तीनों ही काम करना चाहिए। 

सभी लोग इसमें सहयोग करें अन्यथा कलक्टर सिंह की बात बिल्कुल सही है कि हम असहयोग करने वाले लोगों के साथ सख्ती से पेश आएंगे।
G-W2F7VGPV5M