दीवाली पर कोरोना का धमाका:पिछले 24 घंटे में तीन की मौत,चुनाव के बाद बढने लगा आंकडा - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के लिए डरावनी है। एक बार लंबे अंतराल के बाद कोरोना का दीपावली कहर देखने को मिला है। कोरोना ने पिछले 24 घंटे में तीन लोगों को हमसे छीन लिया है। एक साथ तीन मौत से शहर में कहर का माहौल निर्मित हो गया है। कल रात्रि में मानश्री होटल के संचालक और समाजसेवी 50 वर्षीय मुकेश जैन का कल जिला अस्पताल में दुखद निधन हो गया। पिछले 5 दिनों से वह कोरोना संक्रमण के कारण जिला अस्पताल में भर्ती थे।


उन्हें सांस लेने में तकलीफ आ रही थी। इस कारण पहले उन्हें ऑक्सीजन के हाईफ्लो पर रखा गया। इसके बाद भी जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर वेंटिलेटर लगाया गया। कल रात 9 बजे अचानक उन्हें हृदयाघात हुआ। लेकिन उस समय वहां कोई डॉक्टर नहीं था और जब तक डॉक्टर आया, तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। उनके निधन से शहर में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है। 

उसके बाद आज फिर शहर के प्रगति बाजार में निवासरत कमला कुलकर्णी उम्र 60 साल जो बीते 5 दिन पहले जिला चिकित्सालय के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती थी। उन्हें डायविटीज के साथ साथ सांस लेने में तकलीफ थी। जिसके चलते उन्हें हाईफ्लों आॅक्सीजन पर रखा गया। परंतु आज दोपहर वह कोरोना से जंग हार गई। 

बढऩे लगा कोरोना, उपचुनाव के परिणाम आने लगे 

शिवपुरी में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। दो दिन में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है और कोरोना मरीजों की संख्या भी बढऩे लगी है। कल कोरोना के 9 केस आए थे। जबकि परसों 21 केस मिले थे। अब तो ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना के मरीज मिलने लगे हैं। खासतौर पर पोहरी और करैरा विधानसभा क्षेत्र में। 

इससे स्पष्ट है कि कोरोना के संदर्भ में उपचुनाव के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। दीपावली त्यौहार पर भी बाजारों में भीड़ का नजारा देखा जा रहा है। कहीं सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आ रही और अधिकांश लोग मास्क भी नहीं पहन रहे। ऐसी स्थिति में कोरोना के फैलाव की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना जरूरी है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जाना चाहिए।
G-W2F7VGPV5M