अम्मा महाराज राजमाता सिंधिया के सिक्के के विमोचन में शामिल होंगी यशोधरा राजे सिंधिया - SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी।
 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे ग्वालियर अम्मा महाराज की छत्री पर भजनों के साथ श्रृद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे अम्मा महाराज की छत्री पर ही उनकी प्रतिमा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजमाता साहब की सुपुत्री यशोधरा राजे सिंधिया 100 रूपए के सिक्के के विमोचन कार्यक्रम में ऑनलाईन रूप से सम्मलित होंगी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100 वीं जयंती की स्मृति में 100 रूपए के सिक्के का विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
G-W2F7VGPV5M