35 करोड में आधा ट्रक भर जाएगा,इसे लेकर कैसे आएगें कमलनाथ कोई प्रमाण तो दे: प्रभात झा - SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि अब सिंधिया जी हमारे परिवार के सदस्य हैं। कल का विरोधी आज का समर्थक की भावना को लेकर हम कार्य कर रहे हैं। भाजपा हमेशा नैतिक और कर्तव्य निष्ठता के लिए बचन बद्ध रहती आई हैं। इसीलिए सिंधिया जी के साथ हमारे परिवार में शामिल हुए 22 विधायकों को भाजपा ने टिकिट दिया हैं। और हम सब एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं।

इतना ही नहीं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता एकजुटता के साथ भाजपा के कमल को खिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम जरूर 28-28 विधानसभा सीटों को जीतेंगे उक्त उदगार सोनचिरैया होटल में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने व्यक्त किए।

मध्य प्रदेश के राजनैतिक पटल पर आजादी के बाद ऐसी परिस्थितियां कभी नहीं बनी थी और हमने भी नहीं सोचा था ऐसा कभी होगा। हम तो सरकार से बाहर थे, सरकार हमारी नहीं थी। लेकिन दिल्ली में राहुल गांधी द्वारा और मध्य प्रदेश कमलनाथ जैसे नेता हैं जो हमें बगैर कुछ करे ही सरकार सौंप दी हैं।

आती सरकार को कौन छोड़ता हैं, कमलनाथ जी द्वारा बदले की भावना से भाजपा के कार्यकर्ताओं को तंग कर रहे थे, वहीं शिवराज सिंह चौहान भले ही सरकार में नहीं थे लेकिन 15 महिने कभी नहीं बैठे और जनता की सेवा के लिए समर्पित रहे। ऐसी घटनाओं के कारण राजनीतिक गतिविधियां बनी और आज जनता की सेवा के लिए पुन: शिवराज सरकार म.प्र. में हैं। 

शिवराज सिंह जनसंघ के इतिहास में चौथी बार मुख्यमंत्री बने। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी तीन बार मुख्यमंत्री बने हैं। वहीं कमलनाथ जी पर कटाक्ष करते हुए श्री झा ने कहा कि अपने जनप्रतिनिधियों को यदि बिकाऊ कहते हैं तो शर्म से डूब मरो। अपनी जमीर कोई बेच सकता हैं क्या? और मैं सुन रहा हूं की 35 करोड़ रूपए की राशि में खरीदी हैं।

आप लोग अपने विवेक से सोचों की 35 करोड़ रूपए में आधा ट्रक भर जाता हैं, कैसे लाए होंगे इसका कोई भी व्यक्ति प्रमाण देकर इसे पुष्ट तो करे। तब हम मानें। इस अवसर पर श्री झा के साथ के सतेन्दु तिवारी, स्वदेश सिंह, पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, नरेन्द्र बिरथरे, हेमंत ओझा, डॉ. सीतश भार्गव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
G-W2F7VGPV5M