ऑटो रिक्शा से महिला का पर्स चुराने वालीं चोरनी आरती और प्रियंका गिरफ्तार - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाने से आ रही है जहां आटो मे बैठी महिला का पर्स चोरी कर ले गई दो महिलाओं को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ग्वालियर वायपास से बैठ कर आटो मे आ रही थी जिस पर दो महिला आटो मे बैठी और पर्स चोरी कर गायब हो गई। मामले पर पुलिस ने सक्रियता बरतते हुए दोनो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।  

जानकारी के अनुसार मेहजवी पत्नि मोहम्मद मुस्तर उम्र 42 निवासी नसरूल्ला कॉंलोनी मोहना जिला शिवपुरी अपने रिस्तेदारों के यहां आई हुई थी इस दौरान नीलगर चौराहे पर दो महिलाएं आरती पत्नि  विशाल जाटव  उम्र 22 साल प्रियंका पुत्री राजकुमार जाटव उम्र 18 साल निवासीगण अलवर राजस्थान आटो मे बैठी और नीलगर चौराहे गडडा मोहल्ला के पास उतर गई। इस दौरान आरती ने मेहजवी का पर्स चोरी कर लिया।

जब मेहजवी रिस्तेदारों के यहां पहुॅंची तो उसने देखा की पर्स गायब है। जिसकी सूचना पीडित ने थाने मे दी जहां  पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनो महिला चोरों को झांसी तिराहे  से गिरफ्तार कर लिया है। बतादे की आरती की एक बच्ची भी है जिसके बाद चोरी को अजांम देकर वह फरार होना चाहती थी। 
G-W2F7VGPV5M